अभी-अभीः बांकीपुर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 11 बजे तक 11.50 प्रतिशत वोटिंग

मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहा है। दतिया, बांकीपुर और मंजलपुर सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है।

अभी-अभीः बांकीपुर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 11 बजे तक 11.50 प्रतिशत वोटिंग
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटनाः मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहा है। दतिया, बांकीपुर और मंजलपुर सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहा है। आज यानी 30 जुलाई को तीन राज्यों की जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट शामिल है। तीनों राज्यों की तीन अहम विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। तीनों सीटों पर हो रहे चुनाव के नतीजे 3 अगस्त को आएंगे। 

मंत्री अशोक चौधरी ने पत्नी संग किया मतदान

बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री अशोक चौधरी अपनी पत्नी नीता चौधरी के साथ पटना के बुद्धा कॉलोनी स्थित सेंट पॉल हाई स्कूल में पहुंचे। जहां उन्होंने मतदान करने के पश्चात कहा कि हम बांकीपुर की जनता से अपील करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा ले। वहीं उन्होंने कहा कि पिछली दफा यहां का वोटिंग परसेंटेज 39 परसेंट था वही हम जनता से अपील करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा मतदान कर वोटिंग कर इसे 60% के पार पहुंचाएं। वहीं उनकी पत्नी निता चौधरी ने महिलाओं से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा वोट करें बाद में पछताने से कोई फायदा नहीं होगा।

मंत्री राम कृपाल यादव ने किया मतदान

182 बांकीपुर विधानसभा का उपचुनाव को लेकर आज मतदान हो रहा है। वही जमाल रोड स्थित बूथ संख्या 157 पर बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव पहुंचे। जहां मतदान के बाद उन्होंने कहा कि हर तरफ भाजपा ही भाजपा है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का यह क्षेत्र रहा है और जिस तरीके से क्षेत्र का विकास हुआ है जनता  विकास के नाम पर बांकीपुर में वोट कर रही है। वही प्रशांत किशोर को लेकर उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर मुझे पांच गली या मोहल्ले का नाम बता देंगे तो मैं सब कुछ करने को तैयार हूं।

सांसद विवेक ठाकुर ने परिवार के संग किया मतदान

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी सांसद ने परिवार के साथ किया मतदान। बांकीपुर उपचुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीजेपी के सांसद नवादा से सांसद विवेक ठाकुर ने अपने परिवार के साथ डाक बंगला चौराहा पर राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदान किया और प्रशांत किशोर के बयान पर कहा कि तीन दिनों में सब क्लियर हो जाएगा।

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। 422 मतदान केंद्रों पर करीब 3.79 लाख मतदाता वोट डालेंगे। गुजरात के वडोदरा में बीजेपी नेता जय प्रकाश सोनी ने मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला। मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। 

बांकीपुर में क्यों हो रहा उपचुनाव?

यह जानना जरूरी है कि बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर इसलिए चुनाव हो रहा है, क्योंकि यहां के विधायक नितिन नवीन, जो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, अप्रैल में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। जिसके कारण यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर जनसुराज के प्रत्याशी और संस्थापक प्रशांत किशोर, बीजेपी के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और आरजेडी की प्रत्याशी रेखा गुप्ता समेत अन्य उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। एनबीसी 24 के लिए पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट।